Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डाॅ. हिफजुर रहमान सिद्दीक को उनके शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक योगदान के आधार पर तीन महत्वपूर्ण एवार्ड्स से सम्मानित किया l

अलीगढ़ जून 28ः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जूलोजी विभाग के डाॅ. हिफजुर रहमान सिद्दीक को उनके शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक योगदान के आधार पर तीन महत्वपूर्ण एवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बेन्थम साइंसेज़ मैगजीन के एडीटोरियल बोर्ड का सदस्य भी नामित किया गया है।

बैंकाॅक, थाईलेंड की सोसाइटी आॅफ फार्मास्यूटिकल एजूकेशन एण्ड रिसर्च ने एक पत्र द्वारा डाॅ. सिद्दीक को सोसाइटी के इन्नोवेशन रिसर्च एवार्ड - 2019 से सम्मानित किये जाने की सूचना दी है जो उन्हें अक्टूबर 2019 में बैंकाॅक में दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त डाॅ. सिद्दीक को 15 अगस्त 2019 को तमिलनाडू क त्रिची में रिसर्च अण्डर लिटरल कैंसर स्टडीज़ एवार्ड के अन्तर्गत लीडिंग रिसर्चर इन कैंसर स्टडीज़ एवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि डाॅ. सिद्दीक को हाल ही में जूलोजी विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2018 के लिए एसएन नहार डिस्टिंग्विश्ड टीचर आॅफ द ईयर एवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments