Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को नम आखों से दी गयी बिदाई, नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने संभाला गंजडुंडवारा कोतवाली का चार्ज



 महेश यादव की रिपोर्ट :-
कासगंज /कोतवाली गंजडुंडवारा परिसर में बिदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें इंस्पेक्टर विनोद कुमार को फूलों का हार डालकर जनता एवं पुलिस स्टाफ ने नम आँखों से बिदाई दी । इस मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी पटियाली गावेंद्र पाल गौतम ने विनोद कुमार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवागत सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली से ट्रांसफर होकर आए विनोद कुमार मिश्रा ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार को फूल मालाये पहनकर बिदाई देते हुए कहा कि इन्होंने काफी सराहनीय कार्य किये है में इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ इनको आगे भी कामयाबी मिलती रहे ।
उन्होंने कोतवाली का चार्ज संभालते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी हर एक गरीब असहाय के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी गोकशी किसी भी कीमत पर होने नही दी जाएगी। वसीम प्रधान सहित कई वक्ताओं  विनोद कुमार की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की । जनता एवं पुलिस स्टाफ ने नम आंखों से इंस्पेक्टर विनोद कुमार को बिदाई दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने सबका आभार प्रकट किया।
इस मौके पर वसीम प्रधान, एसआई जगदीश कुमार ,एसआई राजवीर , एसआई मनोज कुमार, एसआई सुखवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments