Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डीएम के जनता दरबार में आईं 45 शिकायतें, डीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।






अलीगढ़ /डीएम श्री चंद्रभूषण सिंह ने आज फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 45 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण के लिए डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

1- प्रार्थी आदेश कुमार गर्ग निवासी श्याम नगर अलीगढ़ ने पीने के पानी की समस्या के समाधान कराने हेतु डीएम श्री सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर डीएम श्री सिंह ने सहायक नगर आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

2- प्रार्थी सुरेश चंद्र ग्राम पंचायत निनामई ओजीपुर विकास खंड गंगीरी अलीगढ़ ने ग्राम पंचायत में श्मशान भूमि ना होने के संबंध में डीएम श्री सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर डीएम श्री सिंह ने एसडीएम अतरौली हो जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन श्री कृष्णलाल तिवारी,एसीएम द्वितीय अंजुम बी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments