Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

Lok sabha Result 2019:सपा नेता ने भाजपा उम्मीदवार को करीब एक लाख से भी ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की



Lok sabha Result 2019: वंदे मातरम का विरोध करने वाले सपा नेता ने दर्ज की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त
संभल । मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के संभल लोकसभा से वंदे मातरम का विरोध करने वाले सपा नेता ने भाजपा उम्मीदवार को करीब एक लाख से भी ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। यहां से सपा के दिग्गज नेता माने जाने वाले डॉ शफीकुर रहमान बर्क को करीब 594786वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी को करीब 433775 वोट मिले। वोटों में आए बड़े अंतर के बाद सपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। सभी लोगों ने जमकर रंग उड़ाने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
शुरूआत में चली कांटे की टक्कर फिर बढ़ा रुझान
संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें पिछले बार भाजपा प्रत्याशी से पांच हजार वोटों से हारे सपा नेता शफीकुर रहमान बर्क गठबंधन की तरफ एक बार चुनाव मैदान में खड़े हुए, वहीं भाजपा की तरफ से इस बार परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी चुना गया था, तो कांग्रेस से मेजर जेपी सिंह चुनावी मैदान में थे। इनमें सपा और भाजपा उम्मीदवार में के बीच टक्कर बनी हुई थी। गुरुवार को मतगणना परिणाम में कुछ ही राउंड में सपा नेता बर्क ने भारी संख्या में वोटों से बढ़त बना ली। सपा प्रत्याशी बर्क ने इस बार करीब एक लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराते हुए जीत दर्ज की है।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के अनुसार
2014 के लोकसभा चुनाव में 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुस्लिम बहुल इस सीट पर मुकाबला कांटेदार रहा था। यहां भाजपा के सत्यपाल सैनी और समाजवादी पार्टी के शफीक उर रहमान बर्क के बीच जीत-हार में सिर्फ 5,000 वोटों का अंतर था। भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल ने पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के अकील उर रहमान खान तीसरे नंबर पर रहे थे। : साभार

Post a Comment

0 Comments