Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

किसानों के गेहूं का सही व समय से पैसा दिलवाना सहकारिता का मुख्य उद्देश्य

हाथरस /सि.राऊ ।  किसानों के गेहूं का सही व समय से पैसा दिलवाना सहकारिता का मुख्य उद्देश्य है उक्त बातें नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक हाथरस /अलीगढ़ ने साधन सहकारी समिति लि.अगसौली के गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण के समय कहीं।
     आगे नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक ने अगसौली गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों से जानकारी की ,किसानों ने बताया कि गेहूं खरीद सही प्रकार व नम्बर से हो रहा है तथा पैसा भी समय से मिल रहा है।इतना ही नहीँ तत्काल खरीदे गेहूं को ट्रकों में लदवाकर भेजने के निर्देश सचिव चन्द्रवीर सिंह को दिये।
    इस अवसर पर महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली,राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली,निरोत्तमसिंह,  संजय सिंह उपाध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली,मनोज प्रधान अगसौली,लाखन सिंह,चन्द्रवीर सिंह सचिव,बृजमोहन,वीरेश कुमार,किसान बनीसिंह,किसान देवेन्द्र सिंह,किसान दिनेश, किसान राजप्रकाश,किसान वेदराम,सुनील कुमार,जावित्रीदेवी,रामबाबू आदि ।

Post a Comment

0 Comments