Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मोदी की जीत में मुसलमानों की महत्वपूर्ण भूमिका :इंद्रेश


नई दिल्ली। देश में मोदी हुकूमत की दोबारा वापसी में मुसलमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात को सिद्ध करती है, कि मुसलमानों ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक और आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार में मलका गंज झंडेवालान में स्थित अपने कार्यालय में भाजपा की जीत पर जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया है।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम , बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली आदि राज्यों में बड़ी तादाद में मुसलमानों ने भाजपा को मतदान किया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवारों की जीत यह सिद्ध करती है कि मुसलमानों ने मोदी सरकार की वापसी में अपने मताधिकार का प्रयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि मुसलमानों ने 5 से 15 प्रतिशत तक भारतीय जनता पार्टी को मतदान किया है।
उन्होंने मुसलमानों का आह्वान किया कि वह किसी के बहकावे में ना आए और ना ही उन्हें किसी से डरना चाहिए। उन्होंने मुसलमानों को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी आगे बढ़कर उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी और भूखमरी जैसे हालात से छुटकारा पाया जा सकता है।इस मौके पर बड़ी तादाद में मुस्लिम उलेमा बुद्धिजीवियों के साथ-साथ अन्य धर्मों के मानने वालों ने एक साथ मिलकर रोजा रफ्तार भी किया: साभार 

Post a Comment

0 Comments