Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अलीगढ़ से जाकिर भारती की रिपोर्ट :जनसुनवाई में आईं 35 शिकायतें, डीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश




अलीगढ़ /डीएम श्री चंद्रभूषण सिंह ने आज दिनांक 13 मई 2019 को जनसुनवाई में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

1- प्रार्थी सत्यदेव मिश्रा पुत्र श्री हरि चरण लाल मिश्रा निवासी संजय गांधी कॉलोनी रावनटीला अलीगढ़ ने अवधेश शर्मा पुत्र देवेंद्र द्वारा मकान निर्माण में सड़क के ऊपर 5 फिट छज्जा निकालने के संबंध में डीएम श्री सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर डीएम श्री सिंह ने सचिव एडीए को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

2- प्रार्थीगण गुड्डी देवी, हरवीरी, देवेंद्र, कमलेश, लक्ष्मी, प्रवेश, शशि, रवीना एवं समस्त निवासी ग्राम करनपुर तहसील खैर अलीगढ़ ने राशन डीलर द्वारा राशन को ब्लैक करना,राशन वितरण में अनियमितता एवं कार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार करने के संबंध में डीएम श्री सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। उक्त प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर डीएम श्री सिंह ने डीएसओ अलीगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन श्री कृष्ण लाल तिवारी, एसीएम द्वितीय श्रीमती अंजुम बी मौजूद रहीं।


Post a Comment

0 Comments