Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डाॅ0 फहद अली खान के नेतृत्व मे मुस्लिम चैम्बर मुस्लिम व्यापारियों की बेहतर सेवा करेगीः डाॅ0 जसीम मोहम्मद

Photo : डॉ. फरहत अली 
अलीगढ़ / मुस्लिम चैम्बर आॅफ कार्मस एण्ड इन्डस्ट्री (एम0सी0सी0आई0) ने डाॅ0 फहद अली खान को मुस्लिम चैम्बर का महासचिव नियुक्त किया है।
इस सम्बन्ध में मुस्लिम चैम्बर के निदेशक डाॅ0 जसीम मोहम्मद ने बताया कि मुस्लिम चैम्बर भारतीय मुस्लिम व्यापारियों और उद्योगपतियों की संस्था है जो उनके हितो की रक्षा करती है तथा उनके उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। डाॅ0 जसीम मोहम्मद ने बताया कि मुस्लिम चैम्बर की प्रबन्ध समिति ने सर्वसम्मति से डाॅ0 फहद अली खान को संस्था का महासचिव नियुक्त किया है।
डाॅ0 जसीम मोहम्मद ने बताया कि डाॅ0 फहद अली खान की नियुक्ति तुरन्त रूप से प्रभावी है और उनका कार्यकाल से वर्षों का होगा।
डाॅ0 जसीम मोहम्मद ने कहा कि डाॅ0 फहद अली खान नोबल एजूकेशन फाउन्डेशन नई दिल्ली मे भी निदेशक है जहाँ उन्होंने संस्था को अपने अथक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचायेगें। डाॅ0 फहद अली खान एक प्रख्यात समाजसेवी भी हैं और उन्होंने समाज के वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के क्षेत्र मे अभूतपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने कहा कि मुस्लिम चैम्बर प्रबन्ध समिति ने डाॅ0 फहद अली खान के आधुनिक व्यापार पर विचारों को संज्ञान मे लिया और उन्हें इस आशा के साथ मुस्लिम चैम्बर का महासचिव नियुक्त किया कि उनके मार्ग दर्शन मे संस्था सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी तथा भारतीय मुस्लिम व्यापारिओं और उद्योगपतियों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments