Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

बाबा फरीद आज़ाद ने किया शिव भक्तों का स्वागत

अलीगढ़ /प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्त का रामघाट रोड सासनी गेट पर स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश यह कैसा देश है जहां पर सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर सभी त्योहार एकता एवं भाईचारे के साथ मनाते हैं और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं उन्होंने देश एवं प्रदेश अलीगढ़ वासियों को महाशिवरात्रि के पर्व पर मुबारकबाद एवं सभी शिव भक्तों को स्वागत किया उन्होंने कहा हमें चाहिए कि हम सब मिलकर सभी त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं इससे अच्छी मिसाल हमारे देश में कोई नहीं हो सकती सभी धर्म इंसानियत का पैगाम देते हैं और इंसानियत की खिदमत करना ही सबसे बड़ा धर्म है इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद मजहर उद्दीन अलीम बबलू दिलशाद कमालुद्दीन असलम सलमान आदि लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments