ये समय आपस में लड़ने का नहीं है ये समय एकजुट रहकर कार्य करने का है :बंसल

अलीगढ़ ।लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिये अलीगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन कमैटी के  मंडल प्रभारी सदस्य  विनोद कुमार चतुर्वेदी पूर्व विधायक एवं उ. प्र. कांग्रेस कमैटी के महामंत्री  अनिल यादव ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल  के कार्यालय अयोध्या कुटी, मैरिस रोड पर अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले गहन विचार विमर्श किया और कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है,
इसीलिए आज इस बात की आवश्यकता है कि सभी कांग्रेसजन मिलकर अपने अपने क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये आपसी मतभेद भुलाकर जीजान से जुट जायें I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि ये समय आपस में लड़ने का नही है ये समय एकजुट रहकर कार्य करने का है इसी में कांग्रेसजनों और कांग्रेस पार्टी का भविष्य सुरक्षित है कोर्डिनेशन कमैटी के दोनों सदस्यों ने जनपद वार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग अलग बात की और उनकी पीड़ा से अवगत हुये I इस अवसर पर उपस्थित हाथरस शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त, जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, कासगंज की जिलाध्यक्ष  शशिलता चौहान, शहर अध्यक्ष तरुण कुमार शर्मा, एटा के शहर अध्यक्ष भोले , कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सहित फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में वरिष्ठ नेत्री रूही ज़ुबैरी, साबिया हसन, रमेश करण, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, नौशाद कुरशी, ब्रजमोहन शर्मा, सी.पी.गौतम, नफीस शेरवानी, कैलाश बाल्मीकि, हरिओम शर्मा, अखिलेश शर्मा, तल्हा अबरार, शाहरुख़ खान, शाहिद शैख़, लक्ष्मी नारायण, गोपाल मिश्रा, शाहिद खान, सुशील गुप्ता, अली सुलेमान, सौरभ पराशर, अविनाश शर्मा, इमरान निजामी, खालिद हाशमी, आनंद बघेल, वीरेंद्र चौधरी, राहुल दीक्षित, प्रेम सिंह जादौन, लाखन सिंह आर्या, कैलाश बघेल, लल्तेश गुप्ता, सुलेमान मलिक, अनिल चौहान, रफीक शेरवानी, आगा युनुस, रहत हसन, मोहम्मद शाहिद, सत्येन्द्र सारस्वत, अर्जुन दिवाकर, मोहम्मद आज़म, सागर सिंह तौमर, जियाउद्दीन राही, ललित शर्मा एड, जमील अहमद, बन्ने खां, अजय धनगर, अफ्जालुद्दीन, अशोक कुमार गुप्ता, अरविन्द शर्मा, संजय तौमर, सुनील कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, उमेश अग्रवाल, इब्रत्यार खान, सलाउद्दीन कुरैशी, योगेश यदा, गगन बघेल, राहुल भाटी, मोहम्मद ज़िया, सुरेन्द्र शर्मा, रतनसिंह दिवाकर, सत्यप्रकाश शर्मा, आदित्य शर्मा, विनेश गुप्ता, पिंकू बघेल, रामेश्वर दयाल शर्मा, कांटी प्रसाद प्रधान, मोहम्मद सलमान, ललित शर्मा, प्रेमपाल सिंह बघेल, राजेश कुमार सिंह, रामनाथ मीतल, अजीत शर्मा, अजय गौड़, लोकेश कुमार, राजू नेताजी, सुहैल खां, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Post a Comment

0 Comments