Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सिकन्दराराऊ में आशीष प्रताप सिंह सी. ओ. का हुआ विदाई समारोह

फोटो : विदाई समारोह 
हाथरस /सिकंदराराऊ - भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में हरेन्द्र यादव के आवास पर हुसैनपुर में सी.ओ.आशीषप्रतापसिंह का स्थानांतरित होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया । आयोजक साहित्य शर्मा कुक्कू व हरेन्द्र यादव ने सी.ओ.साहब का विदाई समारोह के दौरान शाल, स्मृति चिह्न व फूलमालाओं से स्वागत किया गया है।तथा कोतवाल डी.के.सिसौदिया को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्षता डाँ.मिथलेश बार्ष्णेय ने की तथा संचालन हरपाल सिंह यादव प्रान्तीय उपाध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति ने किया।
       समारोह को सी.ओ.आशीषप्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानांतरण विभाग की प्रक्रिया है,मैंने अपना कार्यकाल ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठता के साथ पूरा किया इसमें क्षेत्रीय जनता का विशेष सहयोग रहा इसलिए क्षेत्रीय जनता का तहे दिल से स्वागत करता हूँ ।
   डीके सिसोदिया कोतवाल सि.राऊ ने कहा कि सी.ओ.साहब का कार्यकाल सराहनीय रहा।
      भाईचारा सेवा समिति के महेश यादव संघर्षी व हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सी.ओ.साहब ने पुलिस व जनता में शांति सदभाव व भाईचारा बनाकर कार्य किया।
इस अवसर पर महेश यादव संघर्षी,रंजीत यादव पूर्व प्रधान, संजय सिंह उपाध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली,मनोज प्रधान, राजेश यादव,चेतराम पूर्वप्रधान, रामसनेही यादव,रमेश, गजेन्द्र सिंह, हणेन्द्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments