Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

ख्वाजा ग़रीब नवाज के दर पर कॉंग्रेसी, चादर चढ़ाई


राजस्थान / ख्वाजा ग़रीब नवाज़ मोईनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष मा० राहुल गाँधी जी की ओर से ख़िराज ए अकीदत पेश करते हुये चादर पेश की गई I इस अवसर पर मा० राहुल गाँधी जी ने कहा कि ख्वाजा साहब का मुबारक पैगाम शांति, इंसानियत, आपसी भाईचारा और मानवता की सेवा रहा है उनकी ये तालीम आज भी अपनी भूमिका बख़ूबी निभा रही है I इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में उपस्थित राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आज़ाद, सलमान खुर्शीद, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस महासचिव अविनाश पाण्डेय, शकील अहमद, राशिद अल्वी, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, क़ाज़ी निजामुद्दीन, आदि के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे I

Post a Comment

0 Comments