Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मंडलायुक्त ने किया 10 शैय्यायुक्त जीरियाटिक वॉर्ड का उद्घाटन

अलीगढ़ / पं0 दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 10 शैय्यायुक्त जीरियाटिक वार्ड का उदघाटन आयुक्त, अलीगढ मण्डल अलीगढ श्री अजयदीप सिंह जी द्वारा किया गया तथा वार्ड का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही वार्ड परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
आयुक्त महोदय ने नवनिर्मित वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा व्यक्त की, कि जनपद के वृद्ध मरीजों को इस वार्ड में उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त होगीं। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ मण्डल अलीगढ द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। उदघाटन के समय डा0 एम0एल0 अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी अलीगढ, डा0 याचना शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, पं0 दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ, डा0 एस0पी0सिंह, नोडल अधिकारी, श्री राजीव त्रिपाठी अवर अभियंता, श्रीमती सरला आर्या (कनिष्ठ सहायक), श्रीमती रागिनी सिंह (एफ0सी0एल0सी0), श्री प्रवेश कुमार वार्ष्णेय (डी0ई0ओ0), श्री मोनाजिर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

1 Comments