भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों का होगा सम्मान

सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर भारती को 4 फरवरी 2019 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय एजूकेशनल काँफ्रेन्श में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विशिष्ट कार्य करने पर समिति के दोनों पदाधिकारियों को "उ.प्र.शिक्षा रत्न सम्मान " व जाकिर भारती को "उत्तर प्रदेश गोराव सम्मान" से  मुक्ताकाश मंच पर सम्मानित किया जायेगा।
       महेश यादव संघर्षी व हरपालसिंह यादव ने बताया कि यह  शिक्षा रत्न सम्मान माँर्डन उर्दू शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया जायेगा।
      यह सूचना मिलने पर भाईचारा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने खुशी का इजहार किया व दोनों पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाई दी।
बधाई देने वालों मे मनोज यादव प्रधान,राजेश कुमार,संजय यादव, इरफान खान,जाकिर भारती, देवेन्द्र बघेल,सुरेश सैनी,बन्टी पहलवान,संदीप कुमार भानुप्रतापसिंह,हसरुद्दीन शाह,अवशेष विमल, शिवम कुमार आजाद,विनोद अश्वनीकुमार,डाँ.सुरेश चन्द्र,मुकेश, जयचन्द्र लोधी,अम्बरीष कुमार,प्रेम कश्यप, मनोज सविता, किशोर कुशवाह,चौधरी हरेन्द्रसिंह आदि।

Post a Comment

0 Comments