भुजलादई स्तर प्रतिदिन संवेदनशीलता का शिकार

अलीगढ़ /अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भू-गर्भ विज्ञान विभाग में शोधार्थी नेपाल सिंह को बरेली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान मौखिक प्रस्तुतीकण पर द्वितीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।बरेली के बरेली कालिज में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सेमीनार में नेपाल सिंह ने हरियाणा के पलवल जिले की यमुना नदी के भूजलादई स्तर की संवेदनशीलता का पता भौगोलिक सूचना तंत्र के द्वारा लगाया। जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार यमुना नदी का भूजलादई स्तर प्रतिदिन संवेदनशीलता का शिकार हो रहा है।सेमीनार में निर्णायक मंडल ने नेपाल सिंह की प्रस्तुति को सेमीनार का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रजेंटेशन घोषित करते हुए उन्हें द्वितीय पुरूस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की। नेपाल सिंह डा0 सरफराज अहमद के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। विभाग के अध्यक्ष, शिक्षकों एवम शोधार्थियों ने नेपाल सिंह को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments