Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हिमाद्री धीरज को अग्रिम शुभकामनाओ के साथ - साथ ऑटोग्राफ दिया

अलीगढ़। बॉलीवुड सिंगर हार्डी संधू ने अलीगढ़ आगमन पर सिने बाल कलाकार हिमाद्री धीरज को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए ऑटोग्राफ दिया। स्थानीय अलीगढ़ महोत्सव में हार्डी संधू प्रस्तुति देने आए हुए थे।जिनके कार्यक्रम को देखने बेतहाशा भीड़ उमड़ी थी।जिसे संभालने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।बाल कलाकार हिमाद्री ने अपनी बहन व कथक नृत्यांगना फाल्गुनी धीरज के साथ, हार्डी संधू का पटका पहना कर अलीगढ़ कल्चरल क्लब की ओर से स्वागत भी किया। उन्होंने यहां के उभरते हुए गायक कलाकारों को सहयोग दे प्रोत्साहित करने की मांग भी की।

Post a Comment

0 Comments