Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के समापन पर कार्यक्रम


अलीगढ़ / एन0एस0एस0 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय अलीगढ़ मे प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन मे 27 फरवरी का आयोजन किया गया जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा दर्शको को देखने के लिए किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय मे भी स्वयंसेवको के लिए सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई इस कार्यक्रम मे सभी जिले के, प्रदेश के विजेताओ ने भाग लिया इस कार्यक्रम का सम्बोधन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा युवाओ ने अपने विचार बहुत अच्छे से प्रकट किये। युवाओ से ही देश का निर्माण होता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा संसद के विजेताओ को पुरस्कृत किया एवं तीनो विजेता लड़कियो को बहुत बधाई दी और युवाओ से कहा कि वह इस कार्यक्रम के संबध मे अपने सुझाव भी दे और इस प्रकार के कार्यक्रम मे युवाओ की रूचि को भी सहारा और उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम मे आये हुए सुझावो को वो अपने कार्यक्रम मे शामिल करेगे । इस कार्यक्रम मे सभी जिलो के प्रतिभागियो ने भी भाग लिया।  युवा संसद महोत्सव 2019 का आयोजन पहले जिले स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर एवं उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हएइस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो0 मसरूर आलम भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments