अधिकारी, कर्मचारियों ने गले मिलकर दी शुभकामनाएं

अलीगढ़ /नगर निगम में गणतंत्र दिवस की गतिविधियां एक नजर में :-गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर निगम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस बार आकर्षण का केंद्र नगर निगम में अधिकारियों कर्मचारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर सेल्फी लेकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । नगर आयुक्त जी ने अधिकारियों कर्मचारियों को 70 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य करने की अपील की। तो वही माननीय महापौर जी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए आपसी सौहार्द प्यार मोहब्बत और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए संविधान के प्रति संकल्प लेने की शपथ दिलाई। नगर आयुक्त महोदय और माननीय महापौर जी ने संयुक्त रूप से भगवान श्री बाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो वहीं गांधी पार्क में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ-साथ नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से माल्यार्पण कार्यक्रम पूर्ण कराया। नगर निगम में नगर आयुक्त श्री सत्य प्रकाश पटेल जी की पहल पर बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर निगम सेवा भवन सभागार में आयोजित हुए। शहर को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य नगर आयुक्त जी ने सेवन प्रांगण से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। गांधी पार्क में नगर आयुक्त महोदय और माननीय महापौर जी ने संयुक्त रूप से कई पौधे रोपित किए। नगर निगम सेवाओ में अनेकों अधिकारी कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त जी और महापौर जी ने संयुक्त रूप से शाल पहनाकर कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। वहीं से भवन सभागार में विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर  सभी का मन मोह लिया।

Post a Comment

0 Comments