गाँधी जी के पुतले को गोली मारकर देश को शर्मसार कर डाला

अलीगढ़ /उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा ये कृत्य किया गया। शौर्य दिवस के रूप में मनाए गए इस दिन हिन्दू महासभा की महिला नेता ने बापू के पुतले को शूट करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया।
अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने गांधीजी के पुतले को गोली मारकर देश को शर्मसार कर डाला। एक नकली गन के जरिए पूजा ने पुतले पर एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद कृत्रिम तौर पर बापू के पुतले से खून बहते हुए भी दिखाया गया।
इसके अलावा उन्होंने गोडसे को माला पहनाई और गांधी की ह’त्या की याद में मिठाई भी बांटी। इस दौरान हिंदू महासभा की नेता ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना भगवान कृष्ण से की। उन्होंने कहा कि अगर गांधी जीवित रहते तो देश का एक और विभाजन होता।बता दें कि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में बिड़ला हाउस के परिसर में महात्मा गांधी की ह’त्या की गई थी। जिसमे नाथुराम गोडसे मुख्य आरोपी था।
इस बापू की ह’त्या के मामले में नाथूराम गोडसे सहित 8 लोगों को साजिश में आरोपी बनाया गया था। अंत में बचे 5 अभियुक्तों में से तीन- गोपाल गोडसे, मदनलाल पाहवा और विष्णु रामकृष्ण करकरे को आजीवन कारावास हुआ, जबकि दो- नाथूराम गोडसे व नारायण आप्टे को फांसी दी गई।

Post a Comment

0 Comments