Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सुभाष लोधी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव मनोनीत

अलीगढ /प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया  के प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी  बने  एवं पार्टी को मिला  चाबी चुनाव निशान  कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर* कई जगह हुए कार्यक्रम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुंदर लाल लोधी जी ने एडवोकेट सुभाष लोधी को प्रदेश  महासचिव बनाया है यह जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि अलीगढ़ के नेताओं को जिस तरीके से प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं निश्चय ही पार्टी से मजबूत होगी और अलीगढ़ की जनता में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पर विश्वास दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है लोगों ने मान लिया है कि प्रगतिशील पार्टी ही लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी इतने कम समय में आज पार्टी जन जन तक पहुंच चुकी है बाबा फरीद आजाद ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का चुनाव चिन्ह चाबी मिल गया है इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद के भुजपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और कहां के प्रगति की समाजवादी पार्टी और उस का चुनाव निशान चाबी इस प्रदेश की दिशा तय करेगी और अब प्रदेश की विकास की चाबी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के  पास है इस  प्रदेश और देश में समतामूलक समाज की स्थापना हमारी यह चाबी लेकर आएगी इस अवसर  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव बनने पर सुभाष लोधी जी को एवं पार्टी को चुनाव चिन्ह मिलने पर खुशी मनाई गई इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ रक्षपाल सिंह जिलाध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद राम अवतार यादव सुमित यादव मनोज यादव सुनील सविता मजहर उद्दीन विनोद गोस्वामी अलीम कमालुद्दीन असलम फहीम कुरेशी मनोज सलमान आदि लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments