अलीगढ़। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन द्वारा शनिवार को गांधी पार्क स्थित एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक मुक्ता राजा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक सूचना अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मुक्ता राजा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़ी हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार ने पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए।
फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष पंकज धीरज ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित पत्रकारों को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज, दीपक शर्मा, सतेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र वार्ष्णेय तथा सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सक्सेना को ‘नारद सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन की ओर से उपस्थित पत्रकारों को भी विधायक मुक्ता राजा और सहायक सूचना अधिकारी संदीप कुमार के हाथों सम्मानित कराया गया।
इस अवसर पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव मुकेश सिंह, जाकिर भारती, हरी सिंह यादव, शकील सैफी, विशु राघव, आकाश कुमार, सुंदर तोमर, सत्यवीर यादव, ललित वार्ष्णेय,राहुल नवरत्न,माधव शर्मा, आशीष शर्मा, अनार सिंह, अनूप यादव, रॉकी कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

0 Comments