Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

महापुरुष बन बच्चों ने देशभक्ति का भर दिया ज्वार, गूंज उठा भारत माता और वंदे मातरम का जयघोष

 



अलीगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की ओर से वीर बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित महापुरुष रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों में देशभक्ति की धारा बह उठी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारत माता, सरदार भगत सिंह, वीर सावरकर, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, जैसे स्वरूपों में जब बच्चे मंच पर आएं हर किसी के अंदर देशभक्ति का जोश था। हर तरफ भारत माता और वंदेमातरम की गूंज थी। हरिगढ़ महानगर में इस तरह का पहला आयोजन था, जिसमें अभिभावकों ने भी यह महसूस किया कि अपने बच्चों को देशभक्त बनाना है। बच्चों को देश और धर्म की शिक्षा देनी है। 

26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के बच्चे जोरावर सिंह और फतेह सिंह सरहिंद के दीवारों में चुनवा दिए गए थे। दोनों बच्चे हंसते-हंसते इस देश धर्म के लिए बलिदान हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की ओर से जीटी रोड स्थित जयशंकर धर्मशाला में आयोजित किया गया था। गणगीत सौरभ ने गाया। आरएसएस के क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख ललित, सह महानगर संघचालक देवेंद्र, डॉक्टर जीएम राठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने देश भक्ति से भरी प्रस्तुति दी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता बनकर बालिकाओं ने हुंकार भरी तो सरदार भगत सिंह वीर सावरकर बनकर बच्चों ने जोरदार ललकार दी। संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार के स्वरूप ने देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। बच्चों की प्रस्तुति देख पूरा हाल देशभक्ति से भर उठा। डाक्टर जीएम राठी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को इस तरह ही देशभक्त बनाना चाहिए। प्रतियोगिता में वीर सावरकर का स्वरूप बने देवांश कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में विंध्या शर्मा द्वतीय रहीं, बजरंगबली के स्वरूप में पार्थ शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक डॉ पूजा राठी ने पुरस्कारों की घोषणा की। निर्णायक मंडल में विभाग कार्यवाह योगेश और महानगर कार्यवाह रतन ने बड़ी भूमिका अदा की। महानगर प्रचारक विक्रांत जी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कुटुंब प्रबोधन के संयोजक दिनेश शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में सह विभाग बौदिक प्रमुख प्रमोद, सह महानगर कार्यवाह पंकज, सतीश जी सह संयोजक नरेंद्र और सुशील मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments