Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सरकार ने मुझे नाकारा समझ कर दिखा दिया बाहर का रास्ता--- अमिताभ ठाकुर



               Photo:- अमिताभ ठाकुर पूर्व आइपीएस 

फ़िरोजाबाद। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने रविवार को कहा सरकार ने उन्हें नाकारा समझ कर बाहर का रास्ता दिखा दिया उन्होंने जनता को न्याय दिलाने और हो रहे उत्पीड़न से बचाने के उद्देश्य से अधिकार सेना पार्टी का गठन किया है 11 जिलों में वह तैनात रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर यहां अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए लोगों से संपर्क करने के उद्देश्य से आए थे उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की   इसके साथ ही जब अंबेडकर धर्मशाला पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर   की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुँचे, परंतु काफी देर तक गेट नहीं खोला गया, इसके बाद वह गेट पर ही माल्यापर्ण कर उनको नमन कर आगे बढ गए ।  इससे कहीं न कहीं अधिकार सेना के वर्तमान जिलाध्यक्ष की कमजोर पकड़ जनता पर नजर आई जो कि धर्मशाला का गेट तक माल्यापर्ण को न खुलवा पाए।


मीडिया से बात करते हुए अमिताभ ठाकुर ने बताया कि फ़िरोज़ाबाद जिले में कभी वह एसपी रहे, उस रूप में कुछ लोग कह रहे है मैंने इसको डंडे मारे, उसको डंडे मारे, वो भी एक दौर था लेकिन उन्हें बेइंतहा मोहब्बत मिली इस शहर के अलावा वे 11 जिलों में एसपी रहे, लेकिन यादों की जो खुशबू फ़िरोज़ाबाद की रही वो कहीं की न रही उसी फ़िरोज़ाबाद में वे आये है हम लोगो ने अधिकार सेना नाम से एक पार्टी गठित की है, सरकार को लगा मैं नाकारा और नाउम्मीद आदमी हूँ उन्होंने मुझे नौकरी में नहीं रहने दिया उन्होंने मुझे लात मारकर निकाल दिया, जबकि मेरी निगाह में सरकार का फैसला गलत था था, उसके बाद हमने अधिकार सेना नई पार्टी शुरू की जो अन्याय, अत्याचार और भृष्टाचार के विरोध के लिए बनी है उसी क्रम में वे यहां आए है फ़िरोज़ाबाद पार्टी के कार्यों को प्रचारित, प्रसारित करने के लिए, लोगो से मिलने के लिए यहां आए है,उन्होंने कहा आज खाकसार द्वारा बनाये गए स्मारक पर गए शहीदों को नमन किया, उनकी खुशनसीबी है शानदार तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Post a Comment

0 Comments