प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा महिलाओं के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं लड़की हूॅं लड़ सकतीं हूॅं

 


अनूपशहर (शकील सैफ़ी) आज दिनांक 14/11/2021, को जनपद बुलंदशहर के तहसील अनूपशहर दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह डिग्री कॉलेज में लक्ष्य 2022 कांग्रेस  पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव मा: प्रियंका गांधी जी रही सम्मेलन में आठ जिलों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे सब से बड़ी बात यह थी कि मीडिया को कवरेज करने से रोका गया फिर बाद में सिर्फ पांच मिनट देकर कवरेज करने की अनुमति दी प्रियंका गांधी जी ने कहा सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया जेसे फ़ेसबुक वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जनसंपर्क करें पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें और कहा सात सालों में जितनी मेहंगाई बढ़ी है उतनी कांग्रेस की सरकार में नहीं बड़ी पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर कीमत आसमान छू रही है प्रियंका गांधी ने कहा हमारी पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी सभी जिलों पर अपने दम पर लड़ेगी और कहा समाजवादी पार्टी हो या बसपा किसी भी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ नहीं बोलती हम भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे महिलाओं के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं टिकटों में महिलाओं की 40% हिस्सेदारी। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी। सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त। महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा। नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति। एक हज़ार रुपए प्रति माह वृध्दा विधवा पेंशन। आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को दस हज़ार रुपए प्रति माह मानदेय। प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75, दक्षता विद्यालय। किसानों का पूरा कर्ज़ा मांफ। 2500, में गेहूं-धान, 400, पाएगा गन्ना किसान। बिजली बिल सबका हाफ़, कोरोना काल का बकाया साफ़। दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25, हज़ार। 20,लाख को सरकारी रोजगार संविदाकर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण। कोई भी हो बीमारी, मुफ्त होगा दस लाख तक इलाज सरकारी। अनूपशहर नगर अध्यक्ष सलाम खान।  पूर्व मंत्री सतीश शर्मा। श्योपाल सिंह। धीरज गुर्जर। ब्रजेश चौधरी। डॉक्टर शोएब। महेंद्र सूद। यशवन्त बाल्मीकि। जिला महामंत्री राहुल बाल्मीकि। आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments