Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डा० सोनू सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा

 

अलीगढ़ । सामाजिक संस्था  मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सोनू सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी संगठन एक चैन की तरह से होता है।

 उसमें जितनी भी कड़ियाँ जुड़ती जाती हैं वो संगठन काफ़ी मज़बूत एवं व्यापक होता है इसी तरह से आप लोग आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं इससे कांग्रेस पार्टी संगठन को इस क्षेत्र में और मज़बूती मिलेगी I विवेक बंसल ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया उसके उपरांत नवागंतुकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करके विवेक बंसल का स्वागत किया I इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में अतेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष कुमार, दुर्गेश शर्मा, इन्द्रपाल सिंह, गौरव कुमार विकास भरद्वाज, विशाल प्रजापति, मयंक शर्मा, आदि थे I 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में संतोष मिश्रा, प्रदीप रावत, प्रेम चंद शर्मा, दिनेश यादव, जोरावर सिंह, सुभाष चन्द्र, शिव शर्मा, संतोष नौटियाल, नरेश शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, लोकेश उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, बंटी प्रजापति, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, जय प्रकाश, आदि थे I

Post a Comment

0 Comments