Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रो. मोहम्मद मोहसिन एएमयू के नए वित्त अधिकारी नियुक्त

 


अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान को विश्वविद्यालय का नया वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस इस सम्बन्ध में एक आदेश यहां मंगलवार, 24 अगस्त को जारी किया गया।

प्रोफेसर खान ने 2015 से 2019 तक एएमयू प्राक्टर के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2014 से 2016 तक वाणिज्य संकाय के डीन तथा 2016 से 2019 तक वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाऐं प्रदान कीं। वह अकादमिक परिषद में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रतिनिधि (2004 और 2006)  भी रह चुके हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने एएमयू गैस सुविधा के प्रभारी सदस्य तथा स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष के कर्तव्य भी निभाए हैं।

प्रोफेसर खान को वित्तबैंकिंग तथा उद्यमिता के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है तथा उनके कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेख भी प्रकाशित हुए हैं और द न्यू मिडिल क्लासः इम्पैक्ट आन ग्रोइंग इंडियन इकोनॉमी विज़-अ-विज़ कंज्यूमर मार्केट - अ केस स्टडी दिल्ली एण्ड एनसीआर (2017-19)’ विषय पर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना भी पूरी की है।

प्रो. खान अपने 30 साल से अधिक शैक्षणिक काल में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उद्यमिताबैंकिंग और वित्तकंपनी कानून और सचिवीय अभ्यासव्यावसायिक अध्ययनव्यावसायिक सांख्यिकीवित्तीय संस्थान और बाजारसुरक्षा बाजार संचालनभारतीय वित्तीय प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे विभिन्न विषयों को पढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कई पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन भी किया है। उनके निर्देशन में अनेक छात्रों ने शोध कार्य भी पूर्ण किया है।

Post a Comment

0 Comments