Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

गांव गांव सदस्यता अभियान चला रहे हैं फहीम हसन


बुलन्दशहर । समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहीम हसन के नेतृत्व में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान, फहीम हसन गांव गांव जाकर लोगों में पार्टी की नीति और विचारधारा को पहुंचा रहे हैं, वहीं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोगों सामाजवादी की सदस्यता ले रहे हैं।

आज सामाजवादी पार्टी के युवा नेता फहीम हसन अनूपशहर विधानसभा के ग्राम मोहरसा में ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र लोधी सहित लोधी समाज के गणमान्य लोगो को पार्टी में सम्मिलित कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का संकल्प लिया।

युवा नेता फहीम हसन का कहना है कि भाजपा ने देश को पूजीपंतियों के साथ बेक दिया है, देश की जनता को नोच खाने का काम भाजपा कर रही है, अब देश की जनता भाजपा को उखाड़ने का काम करेगी और 2022 विधानसभा चुनाव में सामाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुक्त सरकार बनेगी।



इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हामिद अली, फहीम हसन,समीर खान, रविंद्र लोधी,शेख रहीस,वासिक, राशिद गाजी, नदीम गाजी व ग्राम मोहरसा के वरिष्ठ नागरिक भी मौजुद रहे।

Post a Comment

0 Comments