Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

महर्षि वाल्मीकि भगवान एंव परशुराम भगवान के द्वार उद्घाटन में पहूंचे लोग।

           

      (शहर विधायक ने किया दो द्वारों का लोकार्पण)



अलीगढ़ । आज भगवानों के भगवान महर्षि वाल्मीकि भगवान के रामलीला ग्राउंड अचल ताल पर भव्य गेट लोकार्पण उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा ने किया। वहीं वाल्मीकि समाज की तरफ से चांदी का मुकुट पगड़ी पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। 

वाल्मीकि समाज का गौरव सूद साहब ने गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक माननीय मानवेंद्र प्रताप सिंह जी ने गेट के नीचे नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। 

जिसमें  मुख्य रूप से शामिल हुए रजनीकांत महेश्वरी  ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष वहीं दुसरी ओर गांधी पार्क तिराहे पर परशुराम भगवान का द्वार का उद्घाटन विप्र बंधुओं द्वारा अलीगढ़ सासंद सतीश गौतम ने फीता काट कर किया। 
जिसमें एक मंच लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सतीश गौतम ने बताया कि शहर विधायक संजीव राजा द्वारा शहर में जगह जगह द्वारों का लोकार्पण किया गया है इनसे आने वाले हमारे बच्चों को युवाओं को द्वार के नाम से ये तिराहे चौराहे आने वाले भविष्य में जाने जायेंगे। इन द्वारों से ही चौराहों की पहचान होती है।

Post a Comment

0 Comments