जिला मुख्यालय राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में सपा ने किया महिला घेरा कार्यक्रम ।

 


अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में महिला घेरा कार्यक्रम में बरगद हाउस ख्वाजा निवास से विधानसभा कोल 75,समाजवादी पार्टी के युवा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने पू. जिला अध्यक्ष गवेंद्र सिंह , जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शहजाद अल्वी , सवा खान,प्रभात कुमार सविता, शकुंतला सिंह, पूनम पाल,डॉ. सलीम राजा, नाज़मीन सईद, राहत अली, मुकेश सूर्यवंशी, सितारा बेगम, आदि पदाधिकारियों एवं सैकड़ों महिलाओं के साथ भाग लिया।

इस दौरान ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय महिलाओं एवं बच्चियों पर जुल्म बढ़ गए हैं अपराध एवं अपराधी बेलगाम हैं  जिनको रोकने में शासन पूर्ण रूप से विफल है।


भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है इसका जाना जल्द तय हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी। जिला अध्यक्ष गिरीश यादव जी एवं महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर डॉ. गुलिस्ताना  ने उपस्थित हजारों जन समूह का महिला घेरा कार्यक्रम को सफल करने हेतु आभार व्यक्त किया। 

महिला घेरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव जी,महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर गुलिस्ताना , पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, सीमा यादव, इंदु यादव, इंद्रेश बघेल, दीपक बघेल, मनोज जाटव, लोहिया वाहिनी पंकज यादव, युवजन सभा रंजीत सिंह, पूजा गौतम, अहमद सईद सिद्दीकी जी, महेश सागर, नवाब पार्षद, दिनेश यादव जी, जयप्रकाश यादव जी, मोहम्मद सादिक, अर्जुन सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments