विश्व शांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी बने जाकिर भारती।



                            Photo:- ज़ाकिर भारती

दिल्ली । भाईचारा सेवा समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक समिति के दिल्ली कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

        जिसमें निर्णय लिया गया कि भाईचारा सेवा समिति के द्वारा सम्पूर्ण विश्व में शांति सदभाव एवं भाईचारा स्थापित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाय, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति हुई।


       मौ.जाकिर भारती जी को विश्व भर में शांति स्थापित करने हेतु विशेष अभियान का सर्वसम्मति से विश्व शांति अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि जाकिर भारती जी शांति सदभाव अमन चैन कौमी एकता एवं भाईचारा स्थापित करने में विशेष सहयोग करेंगे तथा विश्व शांति अभियान को युद्ध स्तर पर चलायेंगे। भाईचारा सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है इतना ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने हेतु विश्व शांति अभियान चलाया जाएगा जिसको संचालित करने हेतु एक कोर कमेटी की घोषणा की गई है जिसमें मुख्य भूमिका जाकिर भारती राष्ट्रीय प्रभारी, महेश यादव संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरपाल सिंह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय सिंह राष्ट्रीय संयोजक एवं नरेन्द्र सिंह जादौन राष्ट्रीय सलाहकार सहित अन्य लोग भी कमेटी में शामिल किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments