दुःखद-खबर फास्ट टीवी चैनल में कार्यरत प्राइम टाइम एंकर प्रिया जुनेजा जी अब हमारे बीच नहीं रही

                          Photo:- प्रिया जुनेजा 
                                                                                                     
दिल्ली / खबर फास्ट टीवी चैनल में कार्यरत प्राइम टाइम एंकर प्रिया जुनेजा जी अब हमारे बीच नहीं रही इस दुखद खबर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है ,मूलतः पंजाबी परिवार में जन्मी प्रिया जुनेजा तीन बहनो में सबसे बड़ी थी कोरोना काल के दरमियान ही प्रिया जी खबर फास्ट के साथ जुडी थी और बहुत कम वक्त में ही स्टूडियो से लेकर न्यूज़ रूम तक में अपनी बेहतर कार्यशैली की वजह से अपनी अलग पहचान बनायीं थी, प्रिया जी के साथ बिताये गए पलों की ढेर सारी यादें खबर फास्ट परिवार का हर सदस्य कभी नहीं भूलेगा प्रिया जुनेजा जी खबर फास्ट की प्राइम टाइम एंकर थी और इन दिनों अयोध्या पर स्पेशल शो कर रही थी जिसका प्रसारण हर रोज दोपहर 2 बजे होता है अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार प्रिया जी ने असमय ही मौत को गले लगाया उनके इस फैसले ने हम सबको तोड़ दिया है परिजनों के ऊपर आयी इस असमय विपदा के वक्त खबर फास्ट परिवार का हर का सदस्य प्रिया जुनेजा जी के परिवार के साथ खड़ा है खबर फास्ट परिवार जिम्मेदार संस्थान होने के चलते प्रिया जुनेजा जी के पारिवारिक जिमेदारियो का बखूबी निर्वहन करेगा हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खोया है जिस दुःख को भर पाना हम सबके लिए आसान नहीं है आज प्रिया जुनेजा जी हम सब के बीच नहीं है मगर उनकी ढेर सारी यादें हम सब के बीच ताउम्र रहेंगी खबर फास्ट परिवार के लिए आज का दिन काला दिन है ऐसे में खबर फास्ट परिवार ने फैसला लिया है प्रिया जुनेजा जी जिस वक्त अपना खास शो करती थी दोपहर 2 बजे उस खास शो को हम श्रद्धांजलि स्वरुप ब्लैक करेंगे खबर फास्ट परिवार में सभी आज बेहद दुखी है भगवान प्रिया जुनेजा जी के आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख की घडी सहन करने की हिम्मत दे !
                                                                 
News source :-
     आकाश सोनी
अलीगढ़ संवाददाता खबर फास्ट
7417704804

Post a Comment

0 Comments