Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

ख्वाजा हसन जिब्रान को फूल माला पहनाकर स्वागत किया l

अलीगढ़ / कोल विधानसभा के घासीपुर में  समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय ख्वाजा हलीम के पुत्र ख्वाजा हसन जिब्रान ने समाजवादी आह्वान के दोरान लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र का भ्रमण किया  क्षेत्र की जनता ने समस्या से अवगत कराया  क्षेत्र की जनता विकास को ढूंढती फिर रही थी। लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी हे । जनता के बीच इसका बहुत आक्रोश है । आज पूर्व की सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जीने जनहित में विकास किया आज उसको जनता याद कर रही है और 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का वादा किया और वर्तमान प्रधान राजपाल मालिक पूर्व प्रधान वाहिद खान तस्लीम खान सम्मानित सम्मानित लोगों ने ख्वाजा हसन जिब्रान को फूल माला पहनाकर स्वागत किया आह्वान के कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर गवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा की भाजपा केंद्र और राज्य की सरकार ने कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया है इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहत अली शहजाद अल्वी नूर अफजल सलीम भाई नसीम हैदर अयूब खान तथा अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए कार्यों का एक बुकलेट के द्वारा जनता को वितरण किया गया l

Post a Comment

0 Comments