Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

चमगादड़ों की मौत से बैतूल में दहशत, मर रहे हैं हजारों चमगादड़


बैतूल: कोरोना संकट के बीच बैतूल जिले में अचानक हजारों चमगादड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिले के भीमपुर ब्लॉक में चमगादड़ों पर किसी अज्ञात बीमारी का कहर टूट पड़ा है। एक साथ दर्जनों चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इनकी सबसे ज्यादा मौतें बेहड़ा ढाना इलाके में देखने को मिल रही है जहां नीलगिरी के पेड़ो पर लटके दर्जनों चमगादड़ मरने के बाद नीचे बिखरे पड़े हैं और कुछ एक पेड़ों पर लटके मिले हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, चमगादड़ों की मौत का सिलसिला बीते चार दिनों से चल रहा है। कोरोना संकट के बीच इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत होने को कोरोनावायरस से जोड़कर देखा जा रहा है। पंचायत ने चमगादड़ों की मौत के बाद वन और पशु चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दी है। पशु चिकित्सा दल ने चमगादड़ों के सैम्पल इकट्ठा कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा है।



वहीं पशु चिकित्सा अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर चमगादड़ों की मौत का कारण तेज गर्मी और गर्म हवाएं बताया है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, मृत मिले चमगादड़ों के शरीर पूरी तरह डिहाइड्रेट हो गए थे। नौतपा के दिन हैं और तेज धूप और पानी की कमी इनकी मौत की वजह हो सकती है। आपको बता दे कि शुरुआत में कोरोनावायरस फैलने का कारण चमगादड़ों को बताया गया था। हालांकि, चिकित्सा जगत ने इस तरह की बातों की अब तक पुष्टि नहीं की है। लेकिन लोगों के बीच कोरोना के चमगादड़ों से फैलने की धारणा अभी भी कायम है। news sourse :- punjab kesari 

Post a Comment

0 Comments