पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। आम लोगों की बाइक और गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया l






                        Photo :- प्रदर्शनकारी

अलीगढ़ / में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और लाठीचार्ज भी किया है। प्रदर्शनकारी शहर के कई इलाकों में पथराव कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। आम लोगों की बाइक और गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है। दूसरी तरफ गोलीबारी में कुछ लोगों को गोली लगने की भी सूचना है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना ने विरोध तब पकड़ा महिलाओं ने की पुलिस कुछ लोगों गिरफ्तार कर ले जाने का आरोप का हल्ला करती हुई पुरुषों की ओर भागी तभी महिला / पुरुषो ने गाड़ी का पीछा किया तोड़ फोड़ शुरू कर दी l
                             Photo :- थर्ड पार्टी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र में महिलाएं धरना पर बैठी थीं। रविवार देर शाम महिलाओं को हटाने गई पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालात बेकाबू होता देख आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
aligarh caa protest
ऊपरकोट इलाके में बवाल के बाद प्रदर्शनकारी अब शहर के कई इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। बाबरी मंडी और घास की मंडी इलाके में भी पथराव की सूचना है। प्रदर्शनकारियों ने कई बाइक और गाड़ियों को फूंक दिया है। साथ ही पुलिस की बैरिकेडिंग को भी आग के हवाले करने की जानकारी मिली है। 

Post a Comment

0 Comments