गृह लक्ष्मी उत्सव व अवार्ड समारोह 05 फरवरी को, चीन की कथक नृत्यांगना जुआन दू को इंडिया इंटरनेशनल कल्चरल अवॉर्ड l

         

                                   Photo :- प्रैसवार्ता

अलीगढ़ / 140 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक, राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़ में गृहलक्ष्मी फाउण्डेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किये जाने वाले विशिष्ट महिलाओं के खास कार्यक्रम ‘नवम् गृहलक्ष्मी उत्सव एवं अवॉर्ड समारोह’ का आयोजन आगामी 05 फरवरी, बुधवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में दोपहर 02 बजे से किया जायेगा। जिसमें देश के विभिन्न जनपदों की प्रतिष्ठित महिलाओं को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड-2020 से अलंकृत किया जायेगा।
अलीगढ़ से शुरू किया गया गृहलक्ष्मी उत्सव देश-प्रदेश के बाद अब अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भी अलीगढ़ व अलीगढ़ प्रदर्शनी का नाम रोशन कर रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक व गृहलक्ष्मी फाउण्डेशन की चेयरपर्सन काजल धीरज ने यहां होटल धीरज पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उनकी संस्था को इन्ही सेवा कार्यों के लिये मुम्बई में अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के 80 लोगो के साथ "ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड " सुपर स्टार माधुरी दीक्षित द्वारा दिया जा चुका है। महिला सशक्तिकरण के लिए 9 वर्ष पूर्व गृहलक्ष्मी उत्सव की शुरूआत की गयी थी।फाउंडेशन द्वारा अब तक करीब 97 विशिष्ट महिलाओं को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड से विभूषित किया जा चुका है। इस बार प्रथम इंडिया इण्टरनेशनल कल्चरल अवॉर्ड चाइना की इंडियन क्लासिकल आर्टिस्ट जुआन दु (Juan Du )को दिया जा रहा है। जो अपने भारतीय कथक गुरू प्रदीप्तो कुमार के साथ यहां आकर इसे ग्रहण करेंगी।
इस वर्ष गृहलक्ष्मी अवॉर्ड- चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, पर्यावरण, कला-संस्कृति, खेल, योग  आदि क्षेत्रों के अलावा सामूहिक परिवार महिला मुखिया को ‘मातृ शक्ति सम्मान’ व विशिष्ट युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘युवा प्रेरणा सम्मान’ दिया जायेगा। साथ ही विशिष्ट महिलाओं को वीमेन आईकॉन अवॉर्ड व एम्पोवर अवॉर्ड भी दिया जायेगा।  जिनका चयन ज्यूरी पैनल द्वारा किया जा चुका है।
इन्हें मिलेगा *गृहलक्ष्मी अवॉर्ड-2020* अलग-अलग क्षेत्रों में चिकित्सा- डा. हमीदा तारिक (अलीगढ़) कला-संस्कृति- अंशु वार्ष्णेय(सिने-टीवी कलाकार, मुंबई), दिशा झा (आर्ट डायरेक्टर, मुंबई) संगीता वार्ष्णेय ; समाजसेवा- नाजमा मसूद ; पूनम गुप्ता (नैनीताल), तलत जावेद ; रेहाना अली (दिल्ली) पर्यावरण- डॉ. अल्का गर्ग, योग- राधा रानी, साहित्य- डॉ. वेदवती राठी, उद्योग-व्यापार- तूलिका अग्रवाल, मीठी मिश्रा द्विवेदी (गुरूग्राम) तथा  वीमेन आईकन अवॉर्ड- मणि गुप्ता (बदायूं), वीमेन एम्पोवर अवॉर्ड- डा. स्वास्ति राव कुलहरि, कविता कुमारी (आयकर अधिकारी,दिल्ली), नीलम ध्यानी, मात्र शक्ति सम्मान- मुन्नी देवी तथा युवा प्रेरणा सम्मान- वृन्दा गर्ग (खेल), आस्था शर्मा (नृत्य) व ईशा गुप्ता (गायन)दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता भी होंगी - आयोजन के दौरान कुकिंग विद आउट फायर, केश सज्जा, मेहंदी सज्जा व रूप सज्जा प्रतियोगितायें भी आयोजित होंगी। जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का समावेश भी कार्यक्रम में रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को आकर्षण उपहार भी दिये जायेंगे, जिसमें हर उम्र व वर्ग की महिलायें सपरिवार आमंत्रित हैं।
प्रैसवार्ता में चारु चौहान, प्रेरणा तोमर,वर्षा गुप्ता,मनीषा गर्ग,डॉ अंशू सक्सेना, क्षमा गुप्ता ,पूनम सारस्वत, मोनिका चौधरी,ममता वार्ष्णेय,पूनम सरकोडा आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments