Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

स्वच्छता पखवाडा 2020 के अन्तर्गत आफिस के समक्ष स्थित हाली रोड की पटरियों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन l

अलीगढ़ / अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी हैल्थ आफिस द्वारा स्वच्छता पखवाडा 2020 के अन्र्तगत आफिस के समक्ष स्थित हाली रोड की पटरियों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर फिसटेलपाम तथा तीन रंग के कचनार के कई वृक्ष लगाये गये । इन वृक्षों के लगााये जाने के बाद यूनिवर्सिटी हैल्थ आफिस के सामने की सुन्दरता और हरियाली में काफी इजाफा होगा। 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रो0 जकी अनवर सिददकी मैम्बर इंचार्ज गार्डन डिर्पाटमेंट, प्रो0 हम्माद उस्मानी डायरेक्टर एम.ए.एस, प्रो0 हशमत अली खान प्रोवास्ट अम्बेडकर हाल, प्रो0 मौहम्मद वसीम अली मैम्बर इंचार्ज प्रोपर्टीे डिर्पाटमेंट, प्रो0 अनवर शहजाद असिस्टेंट सहायक निदेशक स्कूल्स, यूनिवर्सिटी हैल्थ आफिसर डा0 अली जाफर आब्दी, हैल्थ इन्सपेक्टर वाई.पी. सिंह व गार्डन डिर्पाटमेंट के इन्सपेक्टर सरवर अब्बास सहित हैल्थ आफिस का स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments