Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मंडलायुक्त ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व विशेष सहयोगियों को किया सम्मानित l




अलीगढ़ / मानव संकल्प वेलफेयर सोसायटी, दिल्ली व जिला प्रशासन द्वारा पंडित राधेश्याम शर्मा स्मृति खेल समारोह के आयोजन के उपरांत सोमवार को मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ मण्डलायुक्त ने सोसायटी अध्यक्ष व समारोह की मुख्य संयोजक गीतांजलि शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट भारत सरकार ने सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व विशेष सहयोगियों का मण्डलायुक्त से परिचय करवाया। मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह व अपर आयुक्त शमीम अहमद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेली ताइक्वांडो खिलाड़ी जाह्नवी श्योराज, बास्केटबॉल खिलाड़ी सपना शर्मा, क्रिकेट खिलाड़ी मधु कुमारी आदि के अलावा आयोजन के सहयोगी सत्या सिंह, मनोज जादोन, पंकज धीरज,अरविंद मिश्रा, योगेंद्र शर्मा,भुवनेश कुमार, विवेक वार्ष्णेय आदि को सम्मानित किया गया।


Post a Comment

0 Comments