Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जिलाधिकारी ने बरेली से पृथ्वी कप जीतकर लौटे दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान को राइफल क्लब से 21 हजार रुपये का चेक देकर किया प्रोत्साहित l

         Photo :- जिलाधिकारी अलीगढ़ 

अलीगढ़ / जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह सदैव कलक्ट्रेट में मदद को आने बाले खिलाड़ियों की मदद करते है जिससे उनकी प्रतिभा बिना किसी बाधा के निखरकर सामने आये और वह बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ते रहें जिससे जनपद नाम देश एवं प्रदेश स्तर पर रोशन हो सके। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने बरेली से पृथ्वी कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर लौटे जनपद की दिव्यांग टीम के कप्तान जे0पी0 सिंह निवासी खेड़िया बुजुर्ग टप्पल को मुलाकात के दौरान क्रिकेट किट न होने की बात ज्ञात होने पर दरियादिली दिखाते हुए तत्काल राइफल क्लब से 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक देकर उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान जे0पी0 सिंह ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गयी 21 हजार रुपये की मदद से उन्हें व उनकी टीम को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। डीएम श्री सिंह ने कहा कि अलीगढ़ जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग करते है जिससे उन्हें मुकाम हासिल हो सके और वे अलीगढ़ का नाम रोशन करे।
इस मौके पर एडीएम वित्त विधान जायसवाल, भरतपुर प्रधान अमित चौहान, पुष्पेंद्र चौधरी, अरुण कुमार प्रजापति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments