Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भुजपुरा मकान गिरने से एक महिला एवं उसके बच्चों के गंभीर चोट आई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद एवं वार्ड पार्षद 55 मोहम्मद हफीज अब्बासी।

 अलीगढ़/ भुजपुरा गली नंबर नंबर दो जहां बारिश के कारण वहां की निवासी  रहीला पत्नी स्वर्गीय मुंत याज बच्चों के साथ रहती है सुबह बारिश होने के कारण उसके मकान की छत गिर गई जिसमें वह खुद और उसके बच्चों गंभीर रूप से घायल हो गए महिला के सिर में चोट है एवं वह गंभीर हालत में है बेटे फैसल के भी चोट आई है और खुशी का पैर  हड्डी टूट गई छोटे बच्चे रहीम के भी चोट आई इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद एवं मोहम्मद हफीज अब्बासी को क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि  निवासी रहीला का बारिश होने के कारण मकान गिर गया   यह महिला विधवा है पति का देहांत हो चुका है
छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है और  मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण करती है इसमें उनके चार बच्चे हैं जिसमें फैसल खुशी रहीम सिमरन   रहीम कमरे के अंदर थे छत गिरने से से वे गंभीर चोटे आई और गंभीर हालत में हैं उनको जिला चिकित्सालय मलखान सिंह में भर्ती कराया गया है और वहां उनका उपचार चल रहा है इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद एवं मोहम्मद  हफीज अब्बासी ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि वे शासन एवं प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उपचार के लिए सहायता प्रदान करने के लिए शासन प्रशासन से मांग करेंगे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है महिला विधवा है एवं छोटे-छोटे बच्चे हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की के मकान बनाने के लिए एवं उन को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद मोहम्मद हफीज अब्बासी सुनील सविता कमालुद्दीन असलम आरिफ साबू आदि लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments