Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

“पत्रकारिता में आध्यामिकता की आवश्यकता" गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

अलीगढ़ / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्वार्सी बाईपास देवी का नगला स्थित सेवास्थान  पर संस्था की प्रथम प्रशासिका ब्रह्माकुमारी जगदम्बा सरस्वती की पुण्यतिथि  श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर  पर “पत्रकारिता में आध्यामिकता की आवश्यकता गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक कोल  अनिल पाराशर) ने कहा
 कि आज का विषय समय की महती आवश्यकता है।
पत्रकार बंधु पूरा दिन बहुत परिश्रम करके अपने क्षेत्र की खबरें इकट्ठी कर अपने मुख्यालय भेजते हैं जहाँ से वह प्रकाशित होती हैं। इनमें ज्यादातर समाचार नकारात्मक घटनाओं की होती हैं जिस कारण एक प्रकार से पत्रकारों की मन की शांति भी जाने अनजाने प्रभावित हो जाती है। ऐसे में यदि कुछ आध्यात्मिक सामग्री भी अखबार का हिस्सा बन जाए तो पत्रकारों तथा पाठकों का निश्चित रूप से भला होगा। इसके लिए आध्यामिकता को पहले अपने जीवन में स्वयं उतारना होगा
     इस मोके पर सेवानिवृत सहायक निदेशक सूचना यतीश चन्द्र गुप्ता] वरिष्ठ पत्रकार अशोक नवरत्न] रतन वार्ष्णेय] संजय नवरत्न] प्रेस फोटोग्राफर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि वह हाल ही में ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउण्ट आबू गए] वहाँ की स्वच्छता व शांति अद्वितीय है। वहाँ जाकर ऐसा लगता है कि वहीं रह जाएं। परंतु कर्मक्षेत्र पुनः यहीं खींच लाता है। आज ब्रह्माकुमारीज़ के इस कार्यक्रम में आकर पुनः माउन्ट आबू की यादें ताजा हो रही हैं। उन्होने पत्रकार साथियों से अनुरोध किया कि वह ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउण्ट आबू अवश्य जाएं।
     स्थानीय सेवास्थान सत्यधाम प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमलेश बहन ने कहा कि आध्यामिकता हमारे जीवन की आधारशिला है। आध्यामिकता से ही जीवन में दिव्य गुणों के पुष्प खिलते हैं जिससे मानव जीवन सुंदर सुगंधित तथा सुखदाई बनता है। जीवन में आध्यामिकता हो तो संसार की सारी समस्याएं पल भर में समाप्त हो सकती हैं तथा सरकार का धन व जन का व्यय न्यूनतम हो सकता है। यह सेवास्थान सदैव मानवता की सेवा में तत्पर है। पत्रकार बंधु यहाँ आकर मेडीटेशन सीख सकते हैं।
    कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के सचिव ब्रह्माकुमार सत्य प्रकाश शर्मा ने ब्रह्माकुमारीज़ संगठन द्वारा अलीगढ़ महानगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यसन व तनाव से मुक्ति हेतु निःशुल्क की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियो तथा पत्रकार देवेंद्र पाल सिंह] पवन वार्ष्णेय] मुकेश भारद्वाज] प्रेस फोटोग्राफर शीलेंद्र शर्मा] रूपेश आदि को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments