Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अवार्ड सेरेमनी व चार्टर डे समारोह 26 को, इनरव्हील क्लब झलक कर रहा है भव्य आयोजन

   
Photo : काजल धीरज 
अलीगढ़। महिलाओं की प्रमुख अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था 'इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब' से सम्बद्ध 'इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ झलक 'आगामी 26 मई को अवार्ड सेरेमनी व चार्टर डे समारोह आयोजित करने जा रहा है।     उक्त जानकारी देते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ झलक की चार्टर प्रेसीडेंट काजल धीरज ने बताया कि होटल आभा रीजेंसी में 26 मई को आयोजित होने बाले इस समारोह को भव्यता पूर्वक आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मंडलायुक्त अलीगढ़ अजय दीप सिंह, एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि,भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजली शर्मा आदि के सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आइडब्ल्यूसी झलक की समाज सेविकाओं को सम्मानित किया जाएगा। आइडब्ल्यूसी झलक विगत वर्षों में अलीगढ़ क्षेत्र में महिला जेल में पैड वेंडिंग व डेस्ट्रॉय मशीन,जेल व स्कूलों में विभिन्न जरूरी सामान  का सहयोग,सैनिकों के लिए राखी भेजना,गर्मी में गन्ने के रस की प्याऊ,रिक्शा चालकों को वॉटर हैम्पर वितरण आदि सामाजिक कार्यों को करने के अलावा अलीगढ़ सांसद के नेतृत्व में सदस्यों को दिल्ली संसद भ्रमण कार्यक्रम करा चुका है।

Post a Comment

0 Comments