Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सिद्धपीठ मंदिर श्री खेरेश्वर धाम में शिव भक्तों की आस्था देखने को मिली

  अलीगढ़। महाशिवरात्रि के पर्व पर सोमवार होने की बजह से लाखों भक्तों का सैलाब ,आस्था और विश्वास के साथ शिवालयों में उमड़ा रहा।       सिद्धपीठ मंदिर श्री खेरेश्वर धाम पर मध्यरात्रि से ही शिव भक्तों की आस्था देखने को मिली। कांवड़ियों के रूप में महिला व पुरुष भक्तों ने सुदूर क्षेत्रों से लाया गंगा जल भगवान शिव शंकर की शिवलिंग पर अर्पित किये। वहीं खेरेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि इस बार सोमवार होने की बजह से करीब 6 लाख भक्तों ने मंदिर में बाबा के दर्शन किये। वहीं व्यवस्थों में गेहराज सिंह, ऋषिओंम शर्मा, छोटेलाल शर्मा, सूबेदार डीएस चौहान,पंकज धीरज,पवन किराना, हरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र प्रधान, विजेंदर प्रधान,राजू शर्मा,घमंडी लाल वर्मा आदि  जूट रहे।जबकि एसएसपी, एडीएम सिटी,एसपी सिटी, एसपी क्राइम आदि ने भी बाबा के दर्शन किये।

Post a Comment

0 Comments