Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जफर के परिवार को एक लाख रुपये और आवास दिया

अलीगढ़ /समाजवादी पार्टी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतज़िम किदवई और फिरदौस नगर के पार्षद पति फ़ारूक़ अहमद के नेतृत्व में अलीगढ़ नुमाइश के मैदान में मासूम बच्चे ज़फ़र की गडडे में गिरकर  मृत्यु के संबंध में अलीगढ़ जिलाधिकारी महोदय चंद्रा भूषण सिंह जी से मुलाक़ात की और पूरे प्रकरण से अवगत कराया । जिलाधिकारी महोदय चंद्रा भूषण सिंह जी ने तत्काल प्रभाव से है पीड़ित परिजनों नईम एवम् उसकी माता मरियम को सहायता के रूप में 1 लाख (100000)रूपये का चैक और  एक आवास दिया ।
सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मुंतज़िम किदवई ने कहा है कि जिलाधिकारी महोदय  चंद्रा भूषण सिंह जी ने आज जो कार्य किया है वह सराहनीय है* और पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए धन्यवाद करता हूँनुमाइश मैदान के ठेकेदार जितने गड्ढा खोदने एवं उसको पाटने का ठेका लिया था उसके विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करने की माँग की ।
इस अवसर पर मृतक बच्चे के पिता मोहम्मद नईम ,माता मरियम बेग़म ,पार्षद पति फ़ारूक़ अहमद साहब,सपा प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड आमिर चौधरी, मेहदी हसन ,अल्पसंख्यक जिला सचिव सबा ख़ान ,आमिर राजपूत,अदनान ख़ान आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments