Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की निंदा

अलीगढ़/ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।कुलपति ने कहा कि सम्पूर्ण अमुवि बिरादरी इस बरबरतापूर्ण हमले की निंदा करती है और वह जान माल के इस नुकसान से बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले सैनिक परिवारों के लिये विश्वविद्यालय की गहरी सहानुभूति है।

Post a Comment

0 Comments