शोएब इकबाल, मोहम्‍मद इकबाल और सुलताना अबाद हैं। इन लोगों ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पार्टी की सदस्‍यता ली l


                         Photo :- थर्ड पार्टी     
नई दिल्‍ली, / एमसीडी में कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव से पहले पार्टी को झटका दे दिया है। कांग्रेस के पार्षद जिन्‍होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है कि उनके नाम शोएब इकबाल, मोहम्‍मद इकबाल और सुलताना अबाद हैं। इन लोगों ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पार्टी की सदस्‍यता ली। कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ कर आम आदमी पार्टी को दामन थाम लिया है। बता दें कि शोएब इकबाल कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके थे। उनके पार्टी छोड़ने से चुनाव में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बता दें कि दिल्‍ली में आठ फरवरी को चुनाव की तारीख घोषित हुई है और 11 फरवरी को चुनाव का परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए तैयारियों के तीनों बड़े दलों ने तैयारी कर रखी है। आम आदमी पार्टी जहां इस चुनाव में अपने सत्‍ता को बचाने के लिए संघर्ष करेगी वहीं भाजपा मोदी के चेहरे पर लोगों को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो वह अपने पुराने कामों की लिस्‍ट एवं नए लोकुलभावन वादों का पिटारा खोल कर लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। 
इधर, कथक नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन ने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि हम देश के संसाधनों का उपभोग करते हैं, तो हमें अपनी ड्यूटी भी नहीं भूलना चाहिए। मतदान करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी मतदाताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदान वाले दिन वोट जरूर डालें। यह सिर्फ आपके लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि पूरे देश के सतत विकास के लिए अतिआवश्यक है। क्यों कि हर वोट लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करता है।
दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति से मैं एक बात और कहना चाहती हूं, वह यह है कि जो लोग भी मतदान करने से बचते हैं। उन्हें जागरूक करें और बताएं कि उनके एक वोट की कीमत क्या है, इसी एक वोट से यह तय होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य क्या होगा। हम जैसी सरकार चुनेंगे आने वाले दिनों में हमें उसी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसलिए आज से ही सभी को आठ फरवरी को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिएजागरूक करना शुरू कर दें। साभार 

Post a Comment

0 Comments