Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कांग्रेस को बड़ा झटका, कई राजनीतिक दलों के युवा नेताओ ने राजा भैया के नेतृत्व में की आजाद समाज पार्टी ज्वॉइन



अलीगढ़ की राजनीति में नया मोड़, बिगड़ेंगे विधान सभा चुनाव के समीकरण

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहे राजा भैया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाक़ात कर पार्टी जॉइन कर ली है। राजा भैया और उनकी टीम को चंद्र शेखर आजाद ने पार्टी की सदस्यता दिलायी है।
राजा भैया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए विभिन्न नेताओं ने भी आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।
राजा भैया के कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों की युवा टीम ने पार्टी जॉइन करके आजाद समाज पार्टी को नई ताक़त देने का काम किया है। राजा ने कहा कि दलित मुस्लिम युवा छात्र नौजवान किसान कमेरों की सड़क से लेकर संसद तक आवाज़ उठाने वाले चंद्रशेखर आजाद जी की विचारधारा से प्रभावित हो कर आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामा है।
राजा भैया ने कहा कि सभी जाति धर्म और प्रत्येक तबके को साथ लेकर काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सरकार से उखाड़ फैकेंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष, मुख्य मंडल प्रभारी, युवा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments