Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मीट विवाद - बीजेपी के नेताओं के बहुत सारे होटल और रेस्टोरेंट चलते हैं

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मीट और मांस की दुकान बंद करने को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें वास्तव में ऐसा करने की इच्छा रखती हैं, तो उन्हें सबसे पहले सारी एंबेसी में मीट और मांस बनने पर रोक लगनी चाहिए। केएफसी जैसे बड़े संस्थान पर बैन लगाना चाहिए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बहुत सारे होटल और रेस्टोरेंट चलते हैं, जहां पर मीट और मांस परोसे जाते हैं, ऐसी चीजों पर भी रोक लगनी चाहिए। केवल ठेले और खोमचे और छोटी-मोटी दुकान लगाकर मांस मीट बेचने वाले लोगों से दुकान बंद कर कर भाजपा गलत संदेश दे रही है। जिन लोगों की रोजी-रोटी इसी दुकान पर निर्भर है, ऐसे लोग पूरे सप्ताह परेशान होंगे और उनके ऊपर आजीविका का संकट आएगा।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता व सहयोगी दल एक ओर इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता मुसलमान को गाली दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा का नेतृत्व पूरी तरह से कंफ्यूज है। उसे अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह मुसलमान विरोधी है या मुसलमान के साथ खड़ी है। 
 मीडिया सोर्स:

Post a Comment

0 Comments