Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अलीगढ़ में हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन

 


अलीगढ़ । पूर्व नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी।

संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरूआत की थी और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता।


उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं।

संजीव राजा का आकस्मिक निधन

अलीगढ़ में हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी। शहर के निर्वतमान विधायक संजीव राजा की शनिवार देर रात तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं।

सीएम योगी ने भी किया दु:ख व्यक्त

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट मे दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि- अलीगढ़ सदर से पूर्व विधायक श्री संजीव राजा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी शुरूआत

संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरूआत की और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं। बता दे की संजीव राजा का जन्म 1 फ़रवरी 1961 को हुआ था और आज 11 फ़रवरी 2023 को 62 वर्ष की उर्म मे उनका देहांत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।











Post a Comment

0 Comments