Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

वीर शहीद जसवीर सिंह यादव के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त

 


हाथरस। सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर पर राकेश शेखावत की अध्यक्षता एवं देवेन्द्र कुमार बघेल के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तराखंड के जोशीमठ में सेना के जवानों की बस 1000 फीट ऊँचाई से खाई में गिरने से अकराबाद ब्लॉक के गांव इरखिनी मण्डनपुर के मूल निवासी  जसवीर सिंह यादव देश की सेवा में रहते हुए शहीद हुये , उनके निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ईश्वर पुष्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। देश के वीर शहीद को शत् शत्त् नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।

 शोक सभा में हसरुददीन शाह, जाकिर भारती,अल्लानूर खां, हरिओम गौतम, हरिवंश गौतम,पवन कुमार ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह चौधरी, डॉ इरफान खान, हरेंद्र चौधरी, हरीश यादव,देबा बघेल,प्रेम कुशवाह, मनोज सविता, धर्मेन्द्र कश्यप व आदि।

Post a Comment

0 Comments