Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

निर्धन बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा

 



                   1 ईंट 1 ₹ के शिक्षालय की सूरत यात्रा


                             Photo:- आर.के.पांडेय

प्रयागराज। पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा 1 ईंट 1 ₹ के जन सहयोग से निर्माणाधीन शिक्षालय की सूरत यात्रा 16 व 17 अप्रैल को सुनिश्चित है।

   आर.के.पांडेय जी ने जानकारी देते हुए कहाँ पीडब्ल्यूएस मुख्यालय प्रयागराज से जारी सूचनानुसार 1 ईंट 1 ₹ के शिक्षालय की सूरत यात्रा के दौरान गुजरात प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प. बृजेश तिवारी, सावित्री गायत्री माता मंदिर, आदर्श ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे क्रॉसिंग के बगल, नियर मणिनगर, नवागाम, सूरत में 16 अप्रैल 2022 को 7 पीएम से 9 पीएम तक बैठक व 17 अप्रैल को जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम सुनिश्चित है।

    बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन शिक्षालय परमेंदु शिक्षा सदन परम शक्ति धाम का उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ 100% साक्षरता लाना है।

Post a Comment

0 Comments